कौन हैं यशस्विनी राजे सिंह? NEET Protest पर बयान देकर सुर्खियों में आईं BJP नेता की बेटी

NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के समर्थन में BJP के पूर्व विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्विनी राजे सिंह का बयान चर्चा में है. उन्होंने शिक्षा मंत्री की जवाबदेही पर सवाल उठाए, CJP की तारीफ की और कहा कि उनकी राजनीतिक सोच परिवार से अलग है. बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया.

ADVERTISEMENT

Yashwini Raje Singh
Yashwini Raje Singh
Google CTA

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ 35 दिनों तक चला युवाओं का आंदोलन अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और केंद्र सरकार की जवाबदेही की मांग को लेकर माहौल गरमाया रहा. इस पूरे घटनाक्रम के बीच उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक वरिष्ठ नेता की बेटी के बयान ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.