कौन हैं महाराजगंज से BJP के जिला मंत्री गौतम तिवारी, जिनका 500 के नोटों के ढेर बीच वायरल हो रहा है वीडियो?
Gautam Tiwari Viral Video: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से बीजेपी जिला मंत्री गौतम तिवारी का 500 रुपये के नोटों के बंडलों के साथ वीडियो वायरल होने से सियासत गरमा गई है. विपक्ष सवाल उठा रहा है, जबकि गौतम तिवारी खुद को तंत्र-मंत्र और ठगी की साजिश का शिकार बता रहे हैं.
ADVERTISEMENT

BJP leader Gautam Tiwari News
BJP Leader Cash Video: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से बीजेपी के जिला मंत्री गौतम तिवारी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेता जी 500 रुपये के नोटों के ढेरों बंडलों के बीच दिखाई दे रहे हैं. अब ये वीडियो सामने आते ही विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है और सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है. हालांकि, मामले में अब गौतम तिवारी की सफाई भी सामने आई. उनका कहना है कि इन पैसों से कोई लेना देना नहीं है वो तो तंत्र मंत्र और ठगी के जाल में फंस गए हैं.