यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, पश्चिमी और ब्रज क्षेत्र में एससी मोर्चा के नए जिलाध्यक्षों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
आगामी चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और ब्रज क्षेत्रों में अपनी सियासी पकड़ मजबूत करने के लिए एससी मोर्चा के नए जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है.
ADVERTISEMENT

UP Election 2026: आगामी चुनावों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है. चुनावी तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को और अधिक धार देनी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में पार्टी के अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के कई अहम जिलों व महानगरों में नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है.
