6 क्षेत्र, 6 चेहरे और मिशन 2027... UP BJP की नई टीम में छिपा जीत का फॉर्मूला? रणनीति समझिए

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों को ध्यान में रखते हुए नई टीम बनाई है. पंकज चौधरी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने की कोशिश है. बीजेपी बूथ, सामाजिक समीकरण और मीडिया रणनीति पर भी फोकस कर रही है.

ADVERTISEMENT

up bjp
up bjp
Google CTA

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी ने संगठन में कई अहम बदलाव किए हैं. शनिवार को क्षेत्रीय प्रभारियों और मोर्चा प्रभारियों की नई टीम का ऐलान किया गया है. नई टीम में अलग-अलग इलाकों और समाज के कई वर्गों को जगह दी गई है. पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक समीकरण भी साधना चाहती है.