आगरा में आधे नंगे होकर सड़कों पर क्यों उतर आएं ब्राह्मण समाज के लोग?

agra Brahmin Protest: आगरा में 'घूसखोर पंडित' वेब सीरीज के नाम पर ब्राह्मण समाज ने अर्धनग्न होकर और शंखनाद कर विरोध प्रदर्शन किया है. प्रदर्शनकारियों ने इसे समाज का अपमान बताते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म और निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

आगरा में सड़क पर उतरें लोग
आगरा में सड़क पर उतरें लोग
google news

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक प्रस्तावित वेब सीरीज के नाम को लेकर भारी बवाल शुरू हो गया है. वेब सीरीज का नाम 'घूसखोर पंडित' सामने आते ही ब्राह्मण समाज में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस नाम को समाज का अपमान बताते हुए आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित परशुराम चौक पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया.