वृंदावन के केसी घाट पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पांटून पुल में पलटी...10 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख
Vrindavan boat accident: वृंदावन के केसी घाट पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पांटून पुल से टकराकर यमुना में पलटी। अब तक 10 लोगों की मौत, कई घायल. राहत-बचाव कार्य जारी, जानें ताजा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Vrindavan boat accident
उत्तर प्रदेश के वृंदावन से एक बड़ी खबर सामने आई है. शुक्रवार दोपहर यहां एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां के केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पांटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई है. मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त नाव में 25 लोग सवार थे और सभी अचानक से पानी में जा गिरे. मथुरा डीएम चंद्र प्रकाश सिंह के मुताबिक इस हादसे में अभी तक 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 14 लोगों को बचा लिया गया है.