कोर्ट से बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने दिया बड़ा रिएक्शन, बोले- 'मेरी बात सही साबित हुई है'
Brij Bhushan Sharan Singh Reaction: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व WFI अध्यक्ष और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह तथा विनोद तोमर को बरी कर दिया. फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित साजिश रची गई थी और अब उनकी बात सही साबित हुई है. जानिए कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने क्या कहा.
ADVERTISEMENT

Brij Bhushan Sharan Singh
महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के मामले में पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह बरी हो गए है. सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बाइज्जत बरी कर दिया है. कोर्ट के फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह खुशी-खुशी बाहर आए और उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, मैं पहले ही दिन से कह रहा था कि मेरे खिलाफ कोई आरोप सिद्ध होते है तो मुझे फांसी पर लटका दीजिएगा. साथ ही उन्होंने कहा है कि, 'मेरे खिलाफ एक सुनियोजित साजिश रची गई थी.' आइए विस्तार से जानते है अदालत के फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने क्या-कुछ कहा है.
