बृजभूषण सिंह ने पोते के लिए खरीदा भगवा रंग का चॉपर? पूर्व सांसद के नए हेलीकॉप्टर की जमकर चर्चा

जहां एक तरफ लोग अपनी गाड़ियों का काफिला बढ़ाते हुए नजर आते हैं. वहीं, चर्चित पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह हेलीकॉप्टर का काफिला बढ़ा रहे हैं. उनके यहां एक और नया हेलीकॉप्टर आया है. पहले से बृजभूषण सिंह के पास एक काले रंग का हेलीकॉप्टर था. बताया जा रहा है कि दूसरा हेलीकॉप्टर अपने पोते के लिए खरीदा है.

ADVERTISEMENT

बृजभूषण शरण सिंह का नया हेलीकॉप्टर चर्चा में है.
बृजभूषण शरण सिंह का नया हेलीकॉप्टर चर्चा में है.
google news

जहां एक तरफ लोग अपनी गाड़ियों का काफिला बढ़ाते हुए नजर आते हैं. वही चर्चित पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह हेलीकॉप्टर का काफिला बढ़ा रहे हैं. उनके यहां एक और नया हेलीकॉप्टर आया है. पहले से बृजभूषण सिंह के पास एक काले रंग का हेलीकॉप्टर था. उनके नवाबगंज विष्णोहरपुर आवास के परिसर में अब भगवा कलर का नया 5 सीटर हेलीकॉप्टर भी आ गया है. जिसकी बाकायदा मंत्रोच्चार से पूजा भी हुआ, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.