'जेल गए हम, केस झेले हमने और आज...' अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद में छलका बृजभूषण शरण सिंह दर्द, कहीं ये बात
Brijbhushan Sharan Singh Statement on Ram Mandir Donation Case : अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा विवाद और जमीन हेराफेरी के आरोपों के बीच बीजेपी के कद्दावर नेता बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा दर्द छलक पड़ा है. उन्होंने आंदोलन के दिनों को याद कर राम मंदिर ट्रस्ट के रवैये और अयोध्या में लगे बैरियरों पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
ADVERTISEMENT

राम मंदिर चढ़वा विवाद पर बोले बृजभूषण सिंह
Brijbhushan Sharan Singh on Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा विवाद और वित्तीय अनियमितताओं का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी (SIT) लगातार तीसरे दिन भी मुख्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इसी बीच, बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का इस पूरे घटनाक्रम पर एक बेहद भावुक और तीखा बयान सामने आया है, जिसने यूपी की सियासत में नई बहस छेड़ दी है.