कौन थे बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह? जिनके निधन पर मायावती और अखिलेश यादव भी भावुक हुए
BSP MLA Umashankar Singh News: उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है. बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वर्ष 2022 में वह बसपा के इकलौते विजयी विधायक थे. उनके निधन पर मायावती, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.
ADVERTISEMENT

बसपा नेता उमाशंकर सिंह का निधन
Umashankar Singh Death: उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सीनियर नेता और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है. वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. उनके निधन से पूरे पूर्वांचल में शोक की लहर दौड़ गई है. इस दुखद खबर के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है.
