किन्नरों को शादी में नहीं मिला मुंहमांगा नेग, फिर पलभर में बदल गई पूरी कहानी, हर कोई भागने लगा इधर उधर

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक शादी समारोह उस वक्त दहशत में बदल गया जब नेग को लेकर विवाद के बीच किन्नरों ने फायरिंग कर दी. गोली लगने से 16 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए हैं.

ADVERTISEMENT

Budaun news
Budaun news
google news

Budaun Kinnar firing news: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शादी की शहनाइयां अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट में बदल गईं. मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव का है जहां नेग के नाम पर किन्नरों की दबंगई ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को ग्रहण लगा दिया.