'फूलन देवी बनकर लूंगी बदला....' बदायूं में जलती झोपड़ी के सामने लड़की की क्यों खाई ये कसम, जानें पूरा मामला
Budaun News: बदायूं के लाभारी गांव में जमीन पैमाइश विवाद के बीच जलती झोपड़ी के सामने एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ है. लड़की ने पुलिस और लेखपाल पर घर जलाने का आरोप लगाकर फूलन देवी बनने की धमकी दी, वहीं पुलिस का दावा है कि खुद झोपड़ी में आग लगाई गई थी.
ADVERTISEMENT

बदायूं में लड़की ने गुस्से में फूलन देवी की कसम खाई.
Budaun Labhari Village Incident: उत्तर प्रदेश के बदायूं से सामने आए एक वीडियो ने पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है. जलती हुई झोपड़ी के सामने खड़ी एक लड़की, आंखों में बेइंतहा गुस्सा और जुबान पर बदले की खौफनाक कसम. लड़की कैमरे के सामने चिल्लाते हुए कहती है कि 'अगर फूलन देवी बनकर बदला न लिया और पुलिस-लेखपाल को जेल में पानी न पिलाया तो नाम बदल देना.' लड़की का आरोप है कि लेखपाल और पुलिस ने घूस लेकर उसके घर को आग के हवाले कर दिया. लेकिन जब बदायूं पुलिस कैमरे के सामने आई, तो उसने ऐसा दावा किया जिसने पूरे केस का पासा ही पलट दिया. पुलिस का कहना है कि कार्रवाई से बचने के लिए खुद लड़की ने अपनी झोपड़ी में आग लगाई थी. आखिर इस जलती झोपड़ी का असली सच क्या है? देखिए यह रिपोर्ट
