UP: 43 सेकेंड के वीडियो में 10 से 15 बारातियों ने एयरफोर्स के जवान पर बरसाए लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल, केस दर्ज किया
Bulandshahr jawan viral video: बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में एयर फोर्स के जवान और उनके पिता पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने का वीडियो तेजी से वायरल है. हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया. 43 सेकेंड के वीडियो में 10-15 लोग जवान को पीटते दिखे. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.
ADVERTISEMENT

Bulandshahr Air Force jawan beaten
Bulandshahr Air Force jawan beaten: बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में युवकों की एक भीड़ भारतीय वायु सेना के एक जवान और उसके पिता के साथ मारपीट करती नजर आ रही है. 43 सेकेंड के इस वीडियो में जवान और उसके पिता पर भीड़ हर तरफ से लात-घूंसे मार रही है. लेकिन भीड़ के बीच फंसा जवान आरोपियों का डटकर मुकाबला करता हुआ दिख रहा है. देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक के साथ हुई मारपीट की इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. अब मामले में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. क्या है पूरा मामला और कब की है ये घटना, विस्तार से जानिए इस खबर में...