टॉफी बनी जान की दुश्मन! बुलंदशहर की मासूम पूजा को पिता पुष्पेंद्र ने दी ऐसा सजा कि कलेजा कांप गया
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पिता की हैवानियत. 12 साल की मासूम बेटी ने बिना बताए दुकान से टॉफी का पैकेट लिया, तो पिता पुष्पेंद्र ने उसे डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. नरोरा पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक कलेजा कंपा देने वाली खबर सामने आई है. एक पिता ने 12 साल की बेटी की जान केवल इसलिए ले ली क्योंकि उसने बिना बताए दुकान से टॉफी का पैकेट ले लिया था. पिता ने किशोरी को इतना पीटा शरीर पर 10-12 चोट के निशान आए हैं और उसके सिर की हड्डी टूट गई है. मासूम को पड़ोसी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.