बुलंदशहर: 3 बच्चों की मां को 13 साल छोटे युवक से हुआ प्यार, फिर थाने में पति ने दे दी साथ रहने की इजाजत

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक शादीशुदा महिला को अपने से करीब 13 साल छोटे पड़ोसी युवक से प्यार हो गया. महिला घर छोड़कर उसके साथ चली गई तो पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने तीनों को थाने बुलाया. वहां पति ने ऐसा फैसला लिया, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है.

ADVERTISEMENT

 बुलंदशहर: 3 बच्चों की मां को अपने से 13 साल छोटे युवक ने हुआ प्यार
महिला को अपने से 13 साल छोटे युवक ने हुआ प्यार
Google CTA

Bulandshahr Married Woman Love Affair: कभी-कभी रिश्तों में ऐसे मोड़ आ जाते हैं, जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां तीन बच्चों की मां को अपने से करीब 13 साल छोटे पड़ोसी युवक से प्यार हो गया. बात इतनी बढ़ी कि महिला घर छोड़कर उसके साथ चली गई. इसके बाद पति ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जब पति-पत्नी और प्रेमी को आमने-सामने बैठाया तो वहां कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया. पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को लेकर ऐसा फैसला लिया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. आखिर थाने में क्या हुआ था? आइए जानते हैं पूरा मामला.

मजदूरी करने वाले युवक से हुआ इश्क

यह मामला बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चचराई का है. यहां एक शादीशुदा व्यक्ति अपने परिवार और तीन बच्चों के साथ रहता है. उसी के घर के पास लगभग 25 साल का एक अविवाहित युवक रहता है. युवक गांव में ही मजदूरी का काम करता है. बताया जा रहा है युवक की बताचीत पीड़ित की पत्नी से होती थी. इस दौरान धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह जान-पहचान प्यार में बदल गई. महिला की उम्र करीब 38 साल है. वो तीन बच्चों की मां है. महिला और उसके प्रेमी के बीच करीब 13 साल का अंतर है. यानी महिला का प्रेमी उनसे लगभग 13 साल छोटा है.

जब थाने पहुंचे पति-पत्नी और प्रेमी

यह प्रेम प्रसंग जब परवान चढ़ा तो महिला अपने घर से मर्जी के साथ प्रेमी के पास चली गई. इसके बाद परेशान पति ने थाने पहुंचकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि गांव का एक युवक उसकी पत्नी को परेशान करता है. पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए छानबीन की और महिला तथा उस युवक को थाने बुलवा लिया. जब पुलिस ने तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की, तो इस प्रेम कहानी का पर्दाफाश हुआ और पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए.

पति ने खुद दी प्रेमी के साथ रहने की इजाजत

पुलिस ने जब महिला से पूछा कि वह किसके साथ रहना चाहती है, तो उसने साफ शब्दों में अपने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई. महिला के इस जवाब के बाद उसके पति ने जो कहा, उसने सबको चौंका दिया. पति ने स्पष्ट कह दिया कि उसे इस रिश्ते पर कोई आपत्ति नहीं है. यदि उसकी पत्नी उस युवक के साथ रहना चाहती है, तो वह खुशी से जा सकती है, बस उसे अपने तीनों बच्चों को उसके पास छोड़ना होगा. इसके बाद महिला अपने बच्चों को पति के पास छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई.

पुलिस ने क्या बताया?

इस पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने जानकारी दी है कि यह प्रकरण शुरुआत में सिर्फ गुमशुदगी के रूप में थाने आया था. लेकिन महिला ने थाने में खुद आकर बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से गई थी और अब उसी युवक के साथ रहना चाहती है. चूंकि दोनों बालिग हैं, इसलिए पुलिस इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती है. पति के इस अजीब फैसले और इस प्रेम प्रसंग की चर्चा अब पूरे इलाके में फैल चुकी है और हर कोई इसी की बात कर रहा है.