बुलंदशहर: ट्रांसजेंडर के प्यार में पड़े साक्षर की बेरहमी से हत्या, पर कौन है आरोपी
बुलंदशहर में एक ट्रांसजेंडर के प्रेम प्रसंग के चलते साक्षर कौशिक नाम के युवक की उसके ही दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को दफना दिया. पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता ट्रांसजेंडर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है.
ADVERTISEMENT

बुलंदशहर न्यूज
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. यहाँ एक ट्रांसजेंडर (किन्नर) के प्रेम प्रसंग के चलते एक नौजवान लड़के साक्षर कौशिक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. प्यार, धोखा और नफरत के इस त्रिकोणीय खेल में साक्षर को अपनी जान गंवानी पड़ी.