बुलंदशहर: 13 साल पहले सांप ने काटा था, मृत समझकर गंगा में बहाया, अब घर वापस लौटकर सबको किया हैरान!

बुलंदशहर के सूरजपुर टीकरी गांव में 13 साल पहले सांप के काटने से मृत समझा गया युवक दीपू सैनी के अब जिंदा लौट आने का दावा, गांव में चर्चा का विषय.

ADVERTISEMENT

Bulandshahr news, snake bite miracle, man alive after 13 years, Dipu Saini story, UP viral news
परिजनों के साथ खाट पर बैठा दीपू जिसकी 13 साल पहले सांप काटने से मौत हो जाने का किया जा रहा दावा.
google news

Bulandshahr News: बुलंदशहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक जिसे परिवार वालों ने मृत समझकर गंगा में प्रवाह कर दिया था वो अब 13 साल पर बाद घर वापस लौट आया है. जो भी सुन रहा है उसे खुद के कानों पर भरोसा नहीं हो रहा है. ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.