बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर, जन्मदिन पर कहासुनी के बाद बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों पर चलाई गोली, पुलिस ने बताई ये कहानी!

बुलंदशहर के खुर्जा में जन्मदिन की पार्टी के दौरान केक लगाने के मामूली विवाद में तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी जीतू ने मनीष, अमरदीप और आकाश पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गया.

ADVERTISEMENT

bulandshahr
bulandshahr
google news

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बर्थडे पार्टी अचानक मातम में बदल गई. खुर्जा कोतवाली नगर इलाके में शनिवार को एक जिम में जन्मदिन मनाया जा रहा था. इसी दौरान केक लगाने को लेकर छोटा सा झगड़ा हुआ, जो देखते ही देखते खतरनाक बन गया.