बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर केस...मुख्य आरोपी जीतू सैनी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पीड़ित परिवार ने अब सीएम योगी से की ये बड़ी मांग

Bulandshahr Triple Murder Case: बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन लेते हुए 50 हजार के इनामी मुख्य आरोपी जीतू सैनी को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया. खुरजा में हुए इस चर्चित हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए अब आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई और बाकी फरार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Bulandshahr Triple Murder Case Update
Bulandshahr Triple Murder Case Update
google news

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी जीतू सैनी को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया है. 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश जीतू सैनी की मौत के बाद जहां इलाके में हड़कंप मचा है, वहीं पीड़ित परिवार ने योगी सरकार के इस एक्शन पर संतोष जताया है. हालांकि, एनकाउंटर के बाद अब मृतक के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक नई और बड़ी मांग कर दी है.