बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का था इनामी, 2 पुलिसकर्मी भी घायल
Bulandshahr Triple Murder: बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर केस में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. 50 हजार रुपए के इनामी और मुख्य आरोपी जीतू सैनी को पुलिस ने खुर्जा नगर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया. जन्मदिन की पार्टी में मामूली विवाद के बाद हुए इस तिहरे हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिला दिया था. जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. घटना के मुख्य आरोपी और 50,000 रुपए के इनामी बदमाश जीतू सैनी को पुलिस ने गुरुवार सुबह एक मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया है. यह एनकाउंटर कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में स्वाट टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुआ. पुलिस की जवाबी फायरिंग में जीतू सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.