राजेंद्र कुमार के पूरे शरीर पर बैठीं हजारों मधुमक्खियां...लेकिन एक ने भी नहीं मारा डंक, वायरल हुई हैरान करने वाली तस्वीर
UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें राजेंद्र कुमार नामक एक शख्स के शरीर पर हजारों मधुमक्खियां बैठी दिख रही हैं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि उन्हें किसी भी मधुमक्खी ने डंक नहीं मारा. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

बुलंदशहर में शख्स के पूरे शरीर पर बैठीं हज़ारों मधुमक्खियां
UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां राजेंद्र कुमार नमाक एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उनके पूरे शरीर पर हजारों की संख्या में मधुमक्खियां चिपकी हुई हैं. लेकिन खास बात ये है कि इनमें से एक भी मधुमक्खी ने उन्हें डंक नहीं मारा.
