'नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दूंगी', पत्नी की खौफनाक धमकी सुन पति ने प्रेमी को सौंपी बीवी, बुलंदशहर से आई चौंकाने वाली कहानी

Neela Drum Threat Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आई इस चौंकाने वाली घटना में एक पति ने पत्नी की खौफनाक धमकी से डरकर उसे उसके प्रेमी के हवाले कर दिया. 'नीले ड्रम' में सीमेंट भरकर मारने की धमकी ने पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया. जानिए फेसबुक से शुरू हुए इस रिश्ते, वायरल धमकी और महिला सेल में हुए फैसले की पूरी इनसाइड स्टोरी.

ADVERTISEMENT

Neela Drum Threat Case
पत्नी के नीले ड्रम की धमकी से घबराए पति ने उसके प्रेमी संग किया विदा
google news

आपको मेरठ की मुस्कान की नीले ड्रम वाली कहानी तो याद ही होगी, जहां मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की जान ले ली थी. भले ही इस कहानी को लगभग एक साल होने को है लेकिन इसका डर अभी भी लोगों के अंदर कायम है. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आया है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. यहां एक पति ने अपनी जान बचाने के लिए अपनी ही पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया. यह मामला सिर्फ एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का नहीं है, बल्कि खौफ और मौत की उस धमकी का है जिसने एक मजदूर पति की रातों की नींद उड़ा दी थी.