UP: शादी में बुलाए गए DJ वाले को दूल्हे की बहन से हुआ प्यार, फिर 3 साल बाद लव स्टोरी ने लिया बड़ा मोड़, फिर मामला पहुंच गया थाने
UP DJ Wala Viral Love Story: अमेठी में भाई की शादी के दौरान डीजे बजाने आए युवक और दूल्हे की बहन के बीच शुरू हुई दोस्ती तीन साल तक प्रेम संबंध में बदलती रही. आखिरकार दोनों घर छोड़कर भाग गए, शादी कर ली और पुलिस तक पहुंचा पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

डीजे बजाते-बजाते दिल दे बैठा युवक (सांकेतिक तस्वीर)
Amethi DJ Wala Love Story: कहते हैं, प्यार कब, कहां और किससे हो जाए ये कोई नहीं जानता. उत्तर प्रदेश के अमेठी से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक शादी समारोह के दौरान शुरू हुई प्रेम कहानी तीन साल बाद एक बड़े मोड़ पर पहुंच गई. दअसल, विवाह कार्यक्रम में डीजे बजाने आए एक युवक को दूल्हे की सगी बहन से प्यार हो गया. दोनों का ये अफेयर करीब तीन साल तक गुपचुप तरीके से चलता रहा. इसके बाद मौका पाकर प्रेमी यानी DJ वाला अपनी प्रेमिका को साथ लेकर घर से रफूचक्कर हो गया. अब इस घटना के बाद इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही हैं.
