BIZ DEAL: अप्रैल में कार खरीदने का गोल्डन मौका, Maruti से लेकर MG तक की गाड़ियों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानिए कौन सी डील सबसे फायदेमंद
Maruti Suzuki Discount List: अगर आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो अप्रैल 2026 आपके लिए साल का सबसे बड़ा मौका साबित हो सकता है मारुति हुंडई और एमजी जैसी बड़ी कंपनियों ने अपनी पॉपुलर कारों पर लाखों रुपये तक की छूट का ऐलान किया है जिसमें एसयूवी और इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी शामिल हैं
ADVERTISEMENT

Car Discount Offers April 2026
Car Discount Offers April 2026: अप्रैल का महीना कार खरीदारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने अलग-अलग मॉडल्स पर डिस्काउंट की झड़ी लगा दी है. हैचबैक से लेकर लग्जरी एसयूवी और इलेक्ट्रिक वाहनों तक हर सेगमेंट में जबरदस्त बचत का मौका मिल रहा है. अगर आप भी नई गाड़ी घर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए सबसे फायदे वाला साबित हो सकता है. कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए लाखों रुपये तक के बेनेफिट्स पेश किए हैं.