राम मंदिर चढ़ावा केस में पहली बार सामने आया चंपत राय का परिवार, भाई सुनील बंसल ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
Ram Mandir Chadhawa Controversy: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में घिरे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के भाई सुनील बंसल ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने विपक्ष को खुली चुनौती देते हुए चंपत राय की संपत्ति का सच बताया है और इस्तीफे की खबरों पर गहराए सस्पेंस को भी साफ किया है.
ADVERTISEMENT

राम मंदिर विवाद के बीच चंपत राय के भाई का बड़ा दावा
Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के आरोपों को लेकर इन दिनों राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय विवादों में घिरे हैं. इस पूरे मामले पर अब चंपत राय के भाई सुनील बंसल सामने आए हैं और उन्होंने विरोधियों पर जमकर हमला बोला है. बिजनौर में चंपत राय के पुश्तैनी घर पर जब हमारे सहयोग 'आज तक' ने उनसे बात की तो उन्होंने चंपत राय के जीवन, उनकी संपत्ति और इस्तीफे के सस्पेंस को लेकर कई बड़े और चौंकाने वाली बातें बताई.