कानपुर के इंजीनियर चंदन की मॉस्को में गिरफ्तारी का दावा, पत्नी स्नेहा ने वीडियो जारी कर बताई पूरी कहानी!    

Moscow Chandan Gupta News: रूस की राजधानी मॉस्को में कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता की गिरफ्तारी का उनकी पत्नी स्नेहा चंदन गुप्ता ने दावा किया है. स्नेहा ने सोशल मीडिया वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि मॉस्को पुलिस चंदन को हिरासत में लेकर रूसी सेना में भेजने का दबाव बना रही है. उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी से चंदन की सुरक्षा और भारत वापसी में मदद की अपील की है. जानिए मामले की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Sneha Chandan Gupta Video
स्नेहा चंदन गुप्ता ने पीएम और सीएम से लगाई गुहार!
Google CTA

रूस की राजधानी मॉस्को से एक भारतीय नागरिक के गिरफ्तार होने का मामला सामने आया है. मॉस्को में रहने वाली स्नेहा चंदन गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने पति चंदन गुप्ता की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. स्नेहा ने दावा करते हुए कहा है कि उनके पति को मॉस्को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और अब उन्हें रूसी सेना में भेजे जाने का दवाब बनाया जा रहा है. वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर चंदन गुप्ता की सलामती और वापसी कराने की अपील की है. हालांकि स्नेहा के लगाए आरोपों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है. आइए विस्तार से जानते हैं मामले की पूरी कहानी.