बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से मारा... सपा नेता गार्गी पटेल की पिटाई पर बुरी तरह भड़के राजभर, जानें पूरा मामला
चंदौली की सपा महिला नेता गार्गी पटेल के घर में घुसकर उनके व बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया है.
ADVERTISEMENT

चंदौली में महिला सपा नेता की जमकर पिटाई का वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सूबे के सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है. चंदौली में समाजवादी पार्टी (सपा) महिला सभा की जिला अध्यक्ष गार्गी पटेल के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उनके और उनके बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर महिला नेता को बेरहमी से पीटते और घसीटते हुए नजर आ रहे हैं. इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला है.