चंद्रनाथ मर्डर केस के मुख्य आरोपी राज सिंह पर 2020 में भी लगा अंडा व्यवसायी की हत्या का आरोप, परिवार वालों ने बताई पूरी कहानी!

Raj Singh Criminal History: पश्चिम बंगाल के CM सुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ मर्डर केस के मुख्य आरोपी राज सिंह को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. साल 2020 में भी उस पर बलिया के एक अंडा व्यवसायी अजीत गुप्ता की हत्या का आरोप लगा था. अब पीड़ित परिवार ने बताया कि अंडे के पैसे मांगने पर कैसे हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. जानिए राज सिंह का पूरा आपराधिक इतिहास.

ADVERTISEMENT

Raj Singh Criminal History
Raj Singh Criminal History
google news

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ के मर्डर केस में गिरफ्तार मुख्य आरोपी राज सिंह को लेकर नई कहानी सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक राज सिंह ने पहले भी हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. साल 2020 में उसने बलिया के ही एक अंडा व्यवसायी की हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसे सजा भी हुई थी. इस मामले में अब अंडा व्यवसायी के परिजनों ने पूरी कहानी बताई है कि आखिर 13 अक्टूबर 2020 को क्या-कुछ हुआ था. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.