चंद्रनाथ मर्डर केस में पुलिस से हो गई बड़ी चूक! मामले में गिरफ्तार बलिया के आरोपी राज सिंह को लेकर आई ये जानकारी
Chandranath Rath Murder Case Update: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने जिस राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार किया था, उसका हत्या से कोई संबंध नहीं निकला. नाम और जिले की समानता के कारण हुई गलत गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे रिहा कर दिया. जानिए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ.
ADVERTISEMENT

Chandranath Rath Murder Case Update
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, केस वैसे-वैसे ही उलझता हुआ नजर आ रहा है. अब इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में एक नया मोड़ आया है. मिली जानाकारी के मुताबिक पुलिस ने जिस राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया था, उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं ही है. राज सिंह सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाने का काम करता है. बताया जा रहा है कि पुलिस को जैसे ही उनकी गलती का पता चला तो उन्होंने उसे रिहा कर दिया. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.