CM सुभेंदु के पीए हत्याकांड में जिस आरोपी ज्ञानेन्द्र सिंह की हो रही तलाशी, उसने दूसरे केस में बलिया कोर्ट में किया सरेंडर! पता चली नई कहानी
Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया है. CBI जिस ज्ञानेंद्र सिंह मोनू की तलाश कर रही थी, उसने बलिया कोर्ट में गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में सरेंडर कर दिया है. सरेंडर से पहले ज्ञानेंद्र ने सोशल मीडिया पोस्ट कर पीएम मोदी, सीएम योगी और CBI से निष्पक्ष जांच की मांग की. जानिए चंद्रनाथ रथ मर्डर केस से जुड़ी पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Gyanendra Singh Monu
पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रचंड जीत के दूसरे ही दिन सुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ के मर्डर केस में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है. 6 मई को हुई इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस फिलहाल CBI के हाथ में है और लगातार मामले से जुड़े आरोपियों की तलाश जारी है. इसी कड़ी में CBI बलिया के रहने वाले ज्ञानेंद्र सिंह मोनू की तलाश कर रही थी. लेकिन आज ज्ञानेंद्र सिंह मोनू ने खुद बलिया कोर्ट में आकर गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में सरेंडर कर दिया है. सरेंडर करने से पहले ज्ञानेंद्र सिंह मोनू ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर पीएम मोदी, सीएम योगी और CBI से चंद्रनाथ रथ मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. इससे पहले भी उसने एक वीडियो जारी कर अपनी बेगुनाही की बात कही थी. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.