8 साल पुराने मामले में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की बढ़ी मुश्किलें, गाजियाबाद कोर्ट ने जारी किया NBW

गाजियाबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 8 साल पुराने मारपीट के मामले में लगातार गैर-हाजिर रहने पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है. कोर्ट में पेश न होने पर पीड़ित पक्ष ने उनकी संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने के लिए भी याचिका दाखिल की है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

आजाद समाज पार्टी (कांसीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना (उत्तर प्रदेश) से सांसद चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं. गाजियाबाद की एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट ने करीब 8 साल पुराने मारपीट के एक मामले में चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (Non-Bailable Warrant - NBW) जारी कर दिया है. यह कार्रवाई कोर्ट की सुनवाई के दौरान लगातार गैर-हाजिर रहने और समन की तामील न होने के कारण की गई है.