मेरठ कांड: चंद्रशेखर आजाद को देख फफक पड़ा पीड़िता का भाई, वीडियो कॉल पर रोते हुए कहा- 'भैया, एक बार आ जाओ'

मेरठ के कपसाड़ में मां की हत्या और बेटी के अपहरण मामले में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने पीड़ित परिवार से वीडियो कॉल पर बात की, जहां पीड़िता का भाई उन्हें देख भावुक होकर रो पड़ा. चंद्रशेखर ने परिवार को साए की तरह साथ रहने और पूरी सुरक्षा दिलाने का भरोसा दिया है, वहीं पुलिस ने अगवा लड़की को बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

मेरठ न्यूज
मेरठ न्यूज
Google CTA

मेरठ के कपसाड़ गांव में हुई दिल दहला देने वाली घटना के बाद भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद एक्शन में हैं. इस मामले को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है और इसी बीच चंद्रशेखर आजाद का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पीड़ित परिवार को सांत्वना देते नजर आ रहे हैं.