नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के बाहर बवाल! डांस को लेकर भिड़े दो गुट, जमकर चली लात-घूंसे

Noida Garden Galleria Mall Clash: नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के बाहर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और 6 लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

नोएडा का वीडियो वायरल
नोएडा का वीडियो वायरल
google news

नोएडा के सेक्टर-39 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह बनी मॉल के बाहर हुई एक झड़प जो मामूली कहासुनी से शुरू होकर हिंसक मारपीट तक पहुंच गई. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत डांस करने को लेकर हुई थी लेकिन कुछ ही देर में माहौल इतना गरमा गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.