Charchit Chehra: कौन हैं अखिलेश यादव के सरप्राइज कैंडिडेट धनराज नाथवानी, जिन्हें सपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार?

Charchit Chehra Dhanraj Nathwani: अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी से राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर धनराज परिमल नाथवानी के नाम से सबको चौंका दिया. रिलायंस के ग्रुप प्रेसिडेंट और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धनराज, राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे हैं. जानिए उनकी पढ़ाई, रिलायंस करियर, अंबानी परिवार से जुड़ाव, खेल प्रशासन और राजनीतिक सफर की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Dhanraj Nathwani Biography
Dhanraj Nathwani Biography
Google CTA

राजनीति हो, कॉरपोरेट वर्ल्ड हो या ग्लैमर-एक्टिंग की दुनिया, कुछ लोग अपनी किस्मत खुद लिखते हैं, तो कुछ को विरासत में बड़ा नाम मिलता है. परिमल नाथवानी आज देश का बड़ा कॉरपोरेट नाम है जिन्होंने राजनीति में भी खुद को जमा लिया. जब उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट आई तो सब धनराज परिमल नाथवानी का नाम देखकर हैरान रह गए. ये अखिलेश यादव का राजनीतिक धमाका बना जिसे लोग सरप्राइज कैंडिडेट भी कह रहे हैं. धनराज नाथवानी, अब तक ये नाम उतना चर्चित नहीं रहा लेकिन आज चर्चित चेहरा बना है. जब प्रोफाइल खंगाली तो सामने आया कि धनराज पिता परिमल नाथवानी की ही कॉर्बन कॉपी है. फर्क ये कि परिमल नाथवानी ने कभी साबुन की टिकिया बेची थी लेकिन धनराज को रिलायंस में पोजिशन, गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन में पोस्टिंग और अब राजनीति सब कुछ सिल्वर स्पून के साथ विरासत से मिलता गया. खुशकिस्मत ही तो हैं देश की राजनीति के नए चर्चित चेहरा धनराज नाथवानी. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.