Charchit Chehra: कौन हैं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, जिनके प्रियंका गांधी को लेकर दिए बयान के बाद गरमाई राजनीति?

Charchit Chehra: यूपी के सहारानपुर सीट से सांसद इमरान मसूद के प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाने वाले बयान के बाद सियासत गरमा गई है. राहुल गांधी बनाम प्रियंका गांधी की बहस को हवा देने वाले इस बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर सवाल खड़े कर दिए हैं. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Imran Masood Congress MP Statement
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
google news

Charchit Chehra Imran Masood: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस में प्रधानमंत्री पद के दावेदार माने जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ घंटों से उनकी जगह प्रियंका गांधी ज्यादा चर्चा में आ गई हैं. वजह है सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का एक बयान, जो जबरदस्त तरीके से वायरल है और मानो तो बीजेपी को भाई राहुल और बहन प्रियंका में फूट डालने का मानों मौका मिल गया हो. बात हो रही है कि भाई की जगह बहन को दी जाएगी और जिस पोजिशन की बात हो रही है वो देश के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी का है. दरअसल इमरान मसूद ने एक ऐसा बयान दिया है जो कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छे संकेत तो बिल्कुल नहीं दे रहा है, तर्क-वितर्क निकल रहे हैं, तरह-तरह की बातें हो रही है.