Charchit Chehra: कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जिनकी शादी की हो रही इतनी चर्चा, सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल

Charchit Chehra: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर वायरल हो रही है. वृंदावन से जयपुर तक हुई हल्दी, संगीत और घुड़चढ़ी की अनोखी रस्में चर्चा में हैं. 27 वर्षीय लोकप्रिय कथावाचक और 'भक्तिपथ' आंदोलन के संस्थापक इंद्रेश उपाध्याय की शादी हरियाणा की शिप्रा से हो रही है. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Indresh Upadhyay wedding
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी की खूब हो रही चर्चा
google news

Charchit Chehra: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कथावाचक की खूब चर्चा हो रही है, लेकिन इस बार चर्चा का कारण उनके द्वारा दिया गया बयान नहीं बल्कि शादी है. कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय अपनी शादी को लेकर अचानक खूब चर्चा में आ गए है. उनकी शादी से जुड़ी रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में जानिए है कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय? किससे हो रही है उनकी शादी? तो आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.