Charchit Chehra: मायावती ने फिर क्यों याद किए अपने 'चाणक्य' सतीश चंद्र मिश्रा? 2027 से पहले कमबैक के पीछे क्या है बड़ी रणनीति

Satish Chandra Mishra Profile: मायावती ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सतीश चंद्र मिश्रा को फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है. BSP के राष्ट्रीय महासचिव रहे मिश्रा को चुनाव आयोग और लीगल विंग का मुख्य प्रभारी बनाया गया है. जानिए मायावती के इस फैसले के पीछे की रणनीति, सतीश मिश्रा का राजनीतिक सफर और 2027 विधानसभा चुनाव में पहले मायावती के फैसले की क्यों हो रही इतनी चर्चा.

ADVERTISEMENT

Satish Chandra Mishra
Satish Chandra Mishra
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में जब भी किसी किंगमेकर या संकटमोचक की बात होती है, तो एक नाम सबसे ऊपर उभरकर आता है, सतीश चंद्र मिश्रा. जिस बहुजन समाज पार्टी की पहचान कभी सवर्ण विरोधी नारों से शुरू हुई थी, उसी हाथी की पीठ पर बैठकर एक ब्राह्मण नेता ने दो दशकों तक यूपी की सत्ता की दिशा तय की. पिछले कुछ दिनों से अटकलें थीं कि सतीश चंद्र मिश्रा का दौर खत्म हो गया है. मायावती ने सबसे पुराने वफादार को किनारे लगा दिया है.