Charchit Chehra: एक आंख, टूटा हुआ जबड़ा और सिर में फंसी गोली के साथ IAS बने थे रिंकू सिंह राही, इस्तीफे ने गरमाई यूपी की राजनीति?

Charchit Chehra Rinku Singh Rahi: रिंकू सिंह राही की प्रेरणादायक और संघर्ष से भरी कहानी एक बार फिर चर्चा में है. गोलीकांड में एक आंख की रोशनी खोने और गंभीर चोटों के बावजूद उन्होंने UPSC पास कर IAS बनने का सपना पूरा किया, लेकिन अब उनके इस्तीफे ने यूपी की राजनीति में हलचल मचा दी है. जानिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, इस्तीफे की वजह और उनके भविष्य को लेकर क्या बन रहे हैं समीकरण.

ADVERTISEMENT

Rinku Singh Rahi IAS
Rinku Singh Rahi IAS
google news

इतिहास गवाह है कि जब-जब कोई इंसान सिस्टम की गंदगी साफ करने की कोशिश करता है, सिस्टम उसे निगलने की कोशिश करता है. लेकिन अलीगढ़ की मिट्टी से उपजे रिंकू सिंह राही की कहानी कुछ अलग है. यह कहानी एक ऐसे जांबाज की है जिसने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में अपना चेहरा गंवा दिया, अपनी एक आंख की रोशनी खो दी, शरीर छलनी करवा लिया, लेकिन अपना जमीर नहीं बिकने दिया. आज जब उन्होंने आईएएस (IAS) के पद से इस्तीफा दिया है, तो लोग पूछ रहे है कि, आखिर क्यों एक ईमानदार अफसर को देनी पड़ रही है कुर्बानियां? क्या सिस्टम साफ करने के लिए मिल रही है सजा? चर्चित चेहरा के इस खास एपिसोड में जानिए आईएएस रिंकू सिंह राही की पूरी कहानी.