Charchit Chehra: शहनवाज-नकवी जैसे दिग्गजों के बीच BJP तारिक मंसूर को क्यों दे रही इतनी तवज्जो? जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

Tariq Mansoor Profile: बीजेपी ने नितिन नबीन की नई टीम में प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए रखा है. आखिर शाहनवाज हुसैन और मुख्तार अब्बास नकवी जैसे पुराने मुस्लिम चेहरों के बीच बीजेपी तारिक मंसूर पर इतना भरोसा क्यों जता रही है? जानिए AMU के पूर्व VC से बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने तक का उनका सफर, पार्टी की मुस्लिम आउटरीच रणनीति और इसके पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी.

ADVERTISEMENT

Tariq Mansoor BJP
Tariq Mansoor BJP
Google CTA

बरसों तक बीजेपी के मंच पर सिकंदर बख्त, आरिफ बेग, शाहनवाज हुसैन और मुख्तार अब्बास नकवी जैसे चेहरे चमकते लेकिन वक्त के साथ धीरे-धीरे ये सारे चेहरे गायब होते गए. मान लिया गया कि नए दौर की बीजेपी में मुस्लिम नेताओं का दौर खत्म हो गया. लेकिन अब कहानी में एक बार फिर ट्विस्ट आया है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की कुर्सी से एक शख्स उठता है और सीधे देश की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बन जाता है. यह शख्स कोई और नहीं बल्कि प्रोफेसर तारिक मंसूर है.