चेक बाउंस केस: राजपाल यादव को सजा मिलने के बाद भावुक हुआ पैतृक गांव, बोले लोग- 'दुनिया को हंसाने ...'
चेक बाउंस के एक पुराने मामले में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा अभिनेता राजपाल यादव को 3 महीने की सजा सुनाए जाने के बाद उनके पैतृक गांव कुंडरा (शाहजहांपुर) में मायूसी का माहौल है.
ADVERTISEMENT

राजपाल यादव को हुई जेल
बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से चेक बाउंस के एक पुराने मामले में 3 महीने की सजा सुनाए जाने के बाद उनके पैतृक गांव में गम और मायूसी का माहौल है. राजपाल यादव उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के बंडा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कुंडरा गांव के रहने वाले हैं. इस अदालती फैसले के बाद जब यूपी तक की टीम उनके गांव पहुंची, तो वहां के लोग अपने चहेते कलाकार के लिए बेहद भावुक और दुखी नजर आए.
