बैग में हाथ-पैर और बक्से में धड़… लखनऊ में छपरा एक्सप्रेस के S1 कोच में मिली युवती की सिर कटी लाश, किसने किए शरीर के 6 टुकड़े?
Lucknow Train Murder Case: छपरा से चलकर वाया गोरखपुर गोमती नगर आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के एस वन कोच में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. टीन के बक्से में बंद इस शव का सिर गायब है जबकि हाथ पैर पास ही रखे एक थैले से बरामद हुए हैं. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बक्से के अंदर मिला युवती का शव
Chhapra Gomti Nagar Express Murder Case: यूपी की राजधानी लखनऊ में छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार शव 6 टुकड़ों में कटा हुआ मिला है. इसमें से युवती के धड़ को बक्से में और हाथ और पैरा को पॉलिथीन में पैक कर बैग में रखा गया था. युवती के सिर का अभी पता नहीं चल पाया है. दरअसल, रूटीन चेंकिंग के दौरान जब रेलवे पुलिस को ये बक्सा और बैग मिला तो मामले की जानकारी हुई. इस खौफनाक वारदात का पता लगते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई. फिलहाल, पुलिस शव की पहचान में जुटी हुई और पूरे मामले की जांच कर रही है.