18 टायर का ट्रक 10 फीट तक उछला हवा में... तभी ठीक नीचे आ गई कार, वायरल वीडियो देख थम जाएंगी सांसें

Chitrakoot Truck Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से सड़क हादसे का एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग हैरान हैं. यहाँ एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक हवा में करीब दस फीट ऊपर उछल गया और उसी दौरान नीचे से एक कार सुरक्षित निकल गई.

ADVERTISEMENT

चित्रकूट में हवा में दस फीट उछला तेज रफ्तार ट्रक
चित्रकूट में हवा में दस फीट उछला तेज रफ्तार ट्रक
google news

Truck Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से एक 18 टायर के ट्रक की हैरान करने वाली हादसे की वीडियाे सामन आई है. वीडियो में एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक बेकाबू होकर पुलिया से टकरा जाता है. इसके वो देखते ही देखते हवा में करीब दस फीट ऊपर तक उछल जाता है. लेकिन ठीक उसी सेकेंड ट्रक के नीचे से एक कार सनसनाती हुई सुरक्षित निकल जाती है.. मौत और जिंदगी का यह हैरान कर देने वाला खेल वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. घटना के बाद अब लोग यही कह रहा है कि ऐसा तो फिल्मों में ही होते देखा था लेकिन आज सच में देख लिया. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.