Delhi CJP Protest: प्रदर्शन के बीच 75 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, झांसी स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़... खिड़कियों से चढ़ने को मजबूर हुए यात्री
Delhi CJP Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों और रेक उपलब्ध न होने के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इसके चलते झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली है. लोग खिड़कियों के रास्ते कोच में घुसने को मजबूर हैं और प्रशासन अलर्ट पर है.
ADVERTISEMENT

Delhi CJP Protest
Delhi CJP Protest: दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक घमासान का सीधा असर अब आम जनजीवन पर पड़ने लगा है. राजधानी की ओर आने वाली और जाने वाली दर्जनों ट्रेनें रद्द होने के कारण रेल यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बेहाल तस्वीरें सामने आई हैं, जहां ट्रेनों के पहिए थमने से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर खिड़कियों के जरिए बोगियों में घुसना पड़ा.
