UPI कि एक गलती और फंस गया... अयोध्या में धराया शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ को मारने वाला राज सिंह, यहां हो गई चूक

Shubhendu Adhikari PA Murder Case: शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या कर भाग रहे आरोपियों ने टोल पर UPI पेमेंट की गलती कर दी, जिसके सुराग से पुलिस ने राज सिंह समेत तीन को दबोच लिया.

ADVERTISEMENT

चंट्रनाथ रथ और राज सिंह
चंट्रनाथ रथ और राज सिंह
Google CTA

Shubhendu Adhikari PA Murder Case: डिजिटल इंडिया के दौर में अब अपराधियों का बचना नामुमकिन होता जा रहा है . पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है और वो भी डिजिटल पेमेंट के कारण. जिस डिजिटल पेमेंट यानी UPI को हम और आप बिना एक बार भी सोच इस्तेमाल करते हैं वही इन बदमाशों के लिए काल बन गया. बंगाल, यूपी और बिहार पुलिस के एक साझा ऑपरेशन में तीन आरोपियों को दबोच लिया गया है.