9 साल में 9 लाख नौकरियां... सीएम योगी ने यूपी की भर्ती प्रक्रिया पर किया अब तक का सबसे बड़ा दावा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि पिछले 9 वर्षों में यूपी सरकार ने बिना किसी भेदभाव और सिफारिश के 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं. उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बताते हुए कहा कि अब राज्य में केवल योग्यता और कड़े परिश्रम के आधार पर ही युवाओं का चयन हो रहा है.
ADVERTISEMENT

योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. लखनऊ के लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, सीएम योगी ने नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. इस दौरान उन्होंने साफ किया कि उत्तर प्रदेश में अब योग्यता ही नौकरी पाने का एकमात्र पैमाना है.