CM योगी का युवाओं को बड़ा गिफ्ट, यूपी पुलिस में आने वाली है 1 लाख नौकरियों की सुनामी, जानें कब शुरू होगा प्रोसेस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में इस साल 1 लाख नई पुलिस भर्तियों का ऐतिहासिक एलान किया है जो युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका साबित होगा.

ADVERTISEMENT

योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ
google news

अगर आप भी उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और खाकी वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि यूपी में इस साल करीब 1 लाख नई पुलिस भर्तियां की जाएंगी. सीएम ने यह बात पुलिस विभाग के एक कार्यक्रम के दौरान कही जहां वे नए चुने गए 936 परिचालकों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे.