मणिकर्णिका घाट विवाद: सीएम योगी का बड़ा खुलासा, 'कांग्रेस ने AI वीडियो के जरिए फैलाया सफेद झूठ'!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मणिकर्णिका घाट विवाद पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि वायरल वीडियो 'AI जनरेटेड' और भ्रामक है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मूर्तियां सुरक्षित हैं और घाट के पुनरुद्धार के बाद उन्हें पुनः सम्मानपूर्वक स्थापित किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

योगी आदित्यानाथ
वाराणसी: काशी के मणिकर्णिका घाट के रेजुवनेशन कार्य के दौरान मूर्तियों को तोड़े जाने के आरोपों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुप्पी तोड़ी है. वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि काशी की विरासत को बदनाम करने के लिए साजिश रची जा रही है और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं.
