गोरखपुर: CM योगी ने रवि किशन की PhD पर ली चुटकी, बोले -'न नौकरी मिलेगी, न डॉक्टर लिख सकते'

Yogi Adityanath Statement Viral On Ravi Kishan PhD: गोरखपुर के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद रवि किशन की मानद पीएचडी डिग्री पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी कर माहौल हल्का कर दिया. उन्होंने कहा कि ऐसी डिग्री सिर्फ सम्मान होती है, इससे न नौकरी मिलती है और न ही प्रोफेसर लिखा जा सकता है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

रवि किशन की मानद PhD पर सीएम योगी ली चुटकी
रवि किशन की मानद PhD पर सीएम योगी ली चुटकी
google news

Yogi Adityanath On Ravi Kishan PhD: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सांसद रवि किशन की मानद पीएचडी डिग्री पर चुटकी का वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, सीएम योगी गोरखपुर के रामगढ़ताल की बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन के मौके पर बोल रहे थे. इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से सांसद रवि किशन की मानद पीएचडी डिग्री को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की. सीएम ने मजाकिया लहजे में कहा कि रवि किशन इस डिग्री को केवल टांग सकते हैं, इसके नाम पर उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी और न ही वे प्रोफेसर लिख सकते हैं. क्या है ये पूरा वाक्या चलिए जानते हैं इस खबर में...