'अगर नालायक औलाद को नहीं समझा पा रहे तो...' असद एनकाउंटर के बाद CM योगी का ये बयान हुआ वायरल, देखें वीडियो

CM Yogi on Asad encounter: बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के चर्चित सूर्या हत्याकांड, गौ माता के सम्मान और पाकिस्तान से विस्थापित हिंदुओं के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया और कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

ADVERTISEMENT

असद के एनकाउंटर के बाद आया सीएम योगी का रिएक्शन
असद के एनकाउंटर के बाद आया सीएम योगी का रिएक्शन
google news

CM Yogi on Surya murder case: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर जिले के बढ़ापुर क्षेत्र में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने गाजियाबाद के चर्चित सूर्या उर्फ सूर्यप्रताप हत्याकांड मामले में भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में दोस्ती या किसी भी अन्य रिश्ते की आड़ में अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई अपनी नालायक औलाद को ससमझा नहीं पा रहा है तो समझो की गलती कर रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदनाएं हमेशा आम नागरिकों के साथ हैं, जबकि अपराधियों और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.