'जो देश लूटते रहे, वही आज...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सीएम योगी का बड़ा बयान, विपक्ष पर साधा निशाना
CM Yogi Adityanath on Ram Mandir: लखनऊ में आयोजित 'पंचायत आजतक उत्तर प्रदेश' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि इस घटना से राम भक्तों की आस्था आहत हुई, इसलिए ट्रस्ट के अनुरोध पर तत्काल SIT गठित की गई. रिपोर्ट के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई भी हुई.
ADVERTISEMENT

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सीएम योगी का बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पंचायत आजतक उत्तर प्रदेश' कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच एक बहुत बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या की घटना से राम भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है. इस मामले में राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अनुरोध पर राज्य सरकार ने तुरंत SIT का गठन किया.
